Search

 
 
 

हजारीबाग में 139 केंद्रों पर होगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, 52,395 परीक्षार्थी होंगे शामिल

 
Hazaribag : मैट्रिक और इंटर परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में बैठक हुई. झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची की ओर से वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 14 मार्च से तीन अप्रैल तक प्रथम पाली में सुबह 9.45 से दोपहर 1.05 बजे तक और इंटरमीडिएट कला, विज्ञान एवं वाणिज्य की परीक्षाएं 14 मार्च से पांच अप्रैल तक द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से सायं 5.20 बजे तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संचालित होंगी. परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराने एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का ससमय निष्पादन करने, समन्वय स्थापित करते हुए समय पर परीक्षा प्रारंभ एवं संपन्न कराने, ससमय विहित प्रपत्रों पर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन के लिए सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा केंद्रों की निगरानी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. वहीं सदर एवं बरही अनुमंडल पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा आदेश जारी किया. इसे पढ़ें- ईडी">https://lagatar.in/ed-sent-data-from-mobile-and-electronic-devices-of-vishal-chaudhary-and-others-for-forensic-examination/">ईडी

ने विशाल चौधरी समेत अन्य के मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से मिले डेटा फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा
साथ ही परीक्षा के दौरान अनुचित तरीके से परीक्षार्थी को मदद करने, नकल करने वालों को सुसंगत धाराओं के तहत निश्चित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. जिला स्तर पर अपर समाहर्ता राकेश रौशन (9431109827) एवं कार्यपालक दंडाधिकारी सुनील कुमार सिंह (9431333571) को उड़न दस्ता दल का वरीय प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा सभी बीडीओ सहित उड़न दस्ता को औचक निरीक्षण कर कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया गया. मौके पर बताया गया कि परीक्षा संचालन के दौरान परीक्षा सेल सह परीक्षा नियंत्रण कक्ष का गठन जिला शिक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग के कार्यालय में किया गया है. परीक्षा सेल के प्रभारी के रूप में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग के मोबाइल नं. 9654727825 पर परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकेगा. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-11-march-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।11 MAR।।झारखंड में बड़ा शराब घोटाला-संघ।।महंगी हुई शिक्षा।।CBI के समक्ष पेश नहीं हुए तेजस्वी।।रेड पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी।।पापा ने यौन शोषण किया-मालीवाल।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
मैट्रिक परीक्षा के लिए पूरे जिले में 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 60 परीक्षा केंद्र संचालित होंगे. पूरे क्षेत्र के लिए 38 दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिस बल के जवानों की प्रतिनियुक्त की गई है. इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में कुल 27,720 परीक्षार्थी शामिल होंगे. वहीं इंटरमीडिएट के कला संकाय में 16851, विज्ञान में 6363 व वाणिज्य में 1461 सहित कुल 52,395 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही