Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुंबई से मौलाना अजहरी गिरफ्तार, जूनागढ़ ले गयी गुजरात एटीएस

Advertisement
Advertisement
Mumbai :   जूनागढ़ में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गुजरात एटीएस ने इस्लामिक उपदेशक मौलाना सलमान अजहरी को मुंबई से गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने सलमान अजहरी को दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया. रिमांड मिलने के बाद गुजरात एटीएस सलमान अजहरी को मुंबई से अपने साथ जूनागढ़ ले गयी. इधर गिरफ्तारी के विरोध में मौलाना सलमान अजहरी के समर्थकों ने जमकर बवाल मचाया. सलमान अजहरी की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर समर्थकों ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गये. हालांकि मौलाना सलमान अजहरी ने थाने के बाहर जमा अपने समर्थकों से शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की.

जूनागढ़ के कार्यक्रम में भड़काऊ शब्दों का किया था उपयोग 

दरअसल जूनागढ़ के सेक्शन बी इलाके में पिछले बुधवार (31 जनवरी) को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें मौलाना सलमान अजहरी धर्म और नशामुक्ति को लेकर जागरुक करने वाले थे. लेकिन उन्होंने अपने संबोधन में भड़काऊ शब्दों का उपयोग किया. उनके भाषण का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसके बाद पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों मोहम्मद यूसुफ मालेक और अजीम हबीब ओडेदरा को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही मौलाना की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया. इसके बाद गुजरात एटीएस की टीम मुंबई पहुंची और मौलाना की हिरासत में लिया. मुंबई पुलिस ने मौलाना और दो अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 153(सी), 505(2), 188 और 114 के तहत मामला दर्ज किया है.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही