Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में 37 पर पहुंचा अधिकतम तापमान, 10 मई को होगा 40 पार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) लगभग दो सप्ताह की राहत के बाद 6 मई से गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. शनिवार को सुबह से ही तीखी धूप और बढ़े तापमान ने लोगों को परेशान किया. दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में धनबाद सहित राज्य के अन्य जिलों के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. धनबाद ज़िले का तापमान प्रतिदिन एक-दो डिग्री सेल्सियस बढ़ते हुए 10 मई को 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा, जिससे एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. दूसरी ओर 11 मई को होने वाली बूंदाबांदी की संभावना समाप्त होने से लू चलने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही