Search

 
 
 

The 50 से बाहर होते ही एल्विश यादव पर भड़के मैक्सटर्न,शेयर किया वीडियो

हालिया एपिसोड में The 50 में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला, जब The Lion ने एक साथ पांच कंटेस्टेंट्स को एग्जिट ऑर्डर सुना दिया. इस शॉकिंग एलिमिनेशन में मैक्सटर्न, करण पटेल, भव्या, आर्या और चाहत पांडे को शो से बाहर होना पड़ा.
 

Lagatar desk : हालिया एपिसोड में The 50 में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला, जब The Lion ने एक साथ पांच कंटेस्टेंट्स को एग्जिट ऑर्डर सुना दिया. इस शॉकिंग एलिमिनेशन में मैक्सटर्न, करण पटेल, भव्या, आर्या और चाहत पांडे को शो से बाहर होना पड़ा.

 

इसी बीच शो से बाहर निकलते ही मैक्सटर्न ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर एल्विश यादव और उनकी आर्मी पर तीखा हमला बोला.झूठे आरोप की वजह से आज तक मिल रहा है हेट .मैक्सटर्न ने वीडियो में कहा कि 9 मार्च 2024 को एल्विश यादव ने उन पर उनकी मां को धमकी देने का झूठा आरोप लगाया था.

 

 

 उनके मुताबिक, इसी आरोप के चलते उन्हें आज तक सोशल मीडिया पर नफरत झेलनी पड़ रही है.उन्होंने कहा कि जैसे ही वह शो से बाहर आए, उन्हें कमेंट्स में फिर से पुरानी बातों को लेकर ट्रोल किया जाने लगा.

 

अर्चित पर भी साधा निशाना

मैक्सटर्न ने दावा किया कि वही मम्मी वाला नैरेटिव अब एल्विश के दोस्त अर्चित भी इस्तेमाल कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर उन्होंने किसी की मां को गाली दी होती, तो वह बात नेशनल टेलीविजन पर रिकॉर्ड होती और बाकी कंटेस्टेंट्स भी उसका समर्थन नहीं करते.

एल्विश को दी चेतावनी

वीडियो में मैक्सटर्न ने कहा कि एल्विश कई रियलिटी शोज में उनका मजाक उड़ाते रहे, लेकिन जब उन्होंने एक शो में जवाब दिया तो एल्विश की पूरी आर्मी नाराज हो गई. अंत में उन्होंने कहा कि अब न वह एल्विश का नाम लेंगे और न एल्विश उनका.

 

The 50 में क्या हुआ था?

शो के पहले एपिसोड में मैक्सटर्न ने प्रिंस नरूला से बातचीत में एल्विश के साथ अपने पुराने विवाद का जिक्र किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 में एल्विश ने उन्हें बुली किया और बिना बताए उनके अकाउंट में 1 लाख रुपये ट्रांसफर किए.मैक्सटर्न के मुताबिक, उस समय उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उन्होंने दोस्ती स्वीकार कर ली थी.

 

2024 का वायरल विवाद

2024 में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एल्विश यादव कथित तौर पर मैक्सटर्न के साथ मारपीट करते नजर आए थे. इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई थी.बाद में एल्विश ने आरोप लगाया कि मैक्सटर्न ने उन्हें और उनके परिवार को धमकी दी थी, जबकि मैक्सटर्न ने इन आरोपों से इनकार किया. कुछ समय बाद दोनों के बीच सुलह की खबरें भी आई थीं.

 

1 लाख रुपये का मामला

मैक्सटर्न का दावा है कि एल्विश ने उनके अकाउंट में 1 लाख रुपये ट्रांसफर किए और बाद में पैसे लौटाने को कहा गया. उनका कहना है कि उन्हें आज तक समझ नहीं आया कि पैसे क्यों भेजे गए थे.उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक म्यूजिक वीडियो शूट के दौरान थप्पड़ वाला सीन जोड़ा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ मीम्स वायरल हुए.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही