Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मार्च में सतायेगी मई-जून वाली गर्मी, 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा!

LagatarDesk : देश के अधिकतर राज्यों में फरवरी में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में तापमान 32 के पार पहुंच गया है. वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान 40 डिग्री पहुंच चुका है. इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने आने वाले समय में उनको गर्मी और सतायेगी. मार्च में ही लोगों को मई-जून जैसी चिलचिलाती गर्मी का एहसास होने लगेगा. मार्च के पहले हफ्ते में ही तापमान 40 डिग्री या उसके पार पहुंच जायेगा. ऐसे में मई-जून में देशवासियों का हाल गर्मी से बेहाल हो जायेगा. (पढ़ें, मुकेश">https://lagatar.in/mukesh-sahni-was-called-to-delhi-may-join-nda-big-announcement-will-be-made-soon/">मुकेश

सहनी को बुलाया गया दिल्ली, NDA में हो सकते है शामिल!, जल्द होगा बड़ा ऐलान)

मार्च में तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की होगी बढ़ोतरी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान अगले तीन दिनों और मार्च के पहले हफ्ते में अचानक बढ़ जायेगा. तापमान में लगभग 3-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. ऐसे में मार्च के पहले हफ्ते में ही दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा जैसे इलाकों और आसपास के अन्य शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उसके पार पहुंच जायेगा. इसे भी पढ़ें : यमुना">https://lagatar.in/bus-accident-on-yamuna-express-three-passengers-killed-24-injured/">यमुना

एक्सप्रेस पर बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन यात्रियों की मौत, 24 लोग घायल

इन राज्यों में बारिश की संभावना

आईएमडी ने देश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की भी संभावना जतायी है. आईएमडी के अनुसार, 28 फरवरी से 2 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी इलाके में गरज और बिजली के साथ हल्की से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं 28 फरवरी और 1 मार्च को पंजाब और हरियाणा में हल्की से छिटपुट बारिश की संभावना है. इसे भी पढ़ें :  विधानसभा">https://lagatar.in/assembly-elections-voting-begins-at-7-am-on-a-total-of-118-seats-in-meghalaya-and-nagaland/">विधानसभा

चुनाव : मेघालय और नागालैंड में कुल 118 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही