Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाबा भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे : काले

Jamshedpur: श्रावण माह के अत्यंत पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रविवार को नवयुवक कांवरिया संघ का बड़ा जत्था काली मंदिर, पारडीह से रवाना हुआ. यात्रा को मंहत विद्यानंद सरस्वती व भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने संयुक्त रूप से रवाना किया. उन्‍होंने सभी कांवरियों को शुभकामना देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की. बोल बम, हर हर महादेव के जयघोष के साथ कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ. जहां से शिव भक्त कांवर में जल भरकर 105 किमी की पैदल यात्रा कर अपने आराध्य बाबा बैजनाथ का जलाभिषेक करेंगे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-423-cases-came-to-the-public-court-of-health-minister-banna-gupta/">जमशेदपुर:

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के जनता दरबार में आए 423 मामले

यह थे उपस्थित

इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि प्रतिवर्ष कांवरियों का यह जत्था बाबा बैजनाथ धाम को जलाभिषेक के लिये जाता है व विश्व कल्याण की कामना करता है. बाबा बैजनाथ को जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है और बाबा का आशीर्वाद हमेशा शिव भक्तों के साथ रहता है. रवानगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप सिंह, महेश मिश्रा, संतोष यादव, प्रिंस सिंह, दिलीप राय, दीपक सिंह, विकास गुप्ता, सरबजीत सिंह टोबी, सौरव चटर्जी, राजू कुमार, कार्तिक जुमानी, मोहन दास, मनु ढोके, सागर चौबे एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

जत्थे में ये हैं शामिल

इस जत्थे में रविन्द्र प्रसाद, जूगुन पांडे, गौतम, आशुतोष, बिभाष मजूमदार, अमित पोद्दार, संजीव सांगी, कौशिक प्रसाद, राकेश सिंह, ललन पांडे, रवि मंडल, गौतम, विकाश मजूमदार, पिंटू भिरभरिया, शिव कुमार, सूरज चौबे, विक्की तारवे, रामा राव, ब्रजेश, बॉबी सिंह, सुरज कुमार, अभिषेक, आशीष, चंदन, बबलू, कल्लू, रोहित, हराधन, सुमित, गोपाल, संतोष, अमित, सुशील, मनोज, राहुल प्रसाद, अरविंद, विवेक, मुन्ना साव, प्रवीण कुमार, हाउ, प्रशनजीत सहित अन्य शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-annoyed-by-not-getting-incentive-money-health-workers-of-chc-threatened-agitation/">मनोहरपुर

: प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों ने दी आंदोलन की धमकी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही