Search

 
 
 

दुर्गा मां की कृपा क्षेत्र पर बनी रहे : प्रतुल शाह देव

 
Latehar: दुर्गा मंडल रोल के भव्य पूजा पंडाल का षष्ठी की रात्रि को उद्घाटन किया गया. उद्घाटन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं दुर्गा मंडल रोल के अध्यक्ष प्रतुल शाह देव ने किया. ज्ञातव्य है कि दुर्गा मंडल रोल के द्वारा आयोजित पूजा का ये 18वां वर्ष है. इस बार पंडाल और प्रतिमा को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है. उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए प्रतुल शाहदेव ने यह कामना किया कि दुर्गा मां की कृपा पूरे क्षेत्र में बनी रहे. पूरे क्षेत्र में आज जो शांति बहाल हुई है, यह हमेशा कायम रहे. प्रतुल शाह देव ने पूरे क्षेत्र के लिए सुख, समृद्धि की भी कामना की. उन्होंने याद किया कि 18 वर्ष पूर्व कभी यह क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजता था. लेकिन आज वैदिक मंत्र से ये क्षेत्र गुंजयमान है. उद्घाटन के अवसर पर चंदवा के थाना प्रभारी रणधीर कुमार व आरपीएफ के इंस्पेक्टर आरआर सहाय सहित अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - महाअष्टमी">https://lagatar.in/maha-ashtami-today-offer-night-queen-flower-to-mahagauri-coconut-is-dear-to-mother-goddess/">महाअष्टमी

आज, मां महागौरी को चढ़ायें रात रानी का फूल, नारियल माता को प्रिय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही