Search

 
 
 

अमन साहू गिरोह के मयंक ने कहा - पलामू पुलिस से अनुरोध है कि हमारे गैंग का नाम सुजीत सिन्हा के साथ न जोड़ें

 
Ranchi : अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने कहा कि पलामू एसपी साहब से अनुरोध है कि हमारे गैंग के नाम सुजीत सिन्हा के साथ न जोड़े. प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मयंक सिंह ने कहा कि हमारे गैंग का सुजीत सिन्हा से कोई रिश्ता नहीं है. अतीत में बॉस अमन साहू और मेरा रिश्ता था. लेकिन कुछ चीजों को लेकर हमलोग उनसे अलग हो गए. पलामू में शिवालय निर्माण के साइट पर हुई गोलीबारी में हमारे गैंग का कोई हाथ नहीं. हमारा गैंग जहां भी घटना करता है, स्पॉट पर पर्चा छोड़ा जाता है और प्रेस में जिम्मेवारी ली जाती है. इसे भी पढ़ें -मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-rivers-in-spate-due-to-heavy-rains-3-dead-landslides-on-mountains-250-roads-closed-30-students-evacuated/">मॉनसून

दिखा रहा रंग, भारी बारिश से नदियां उफान पर, 3 की मौत, पहाड़ों पर लैंड स्लाइड, 250 सड़कें बंद, लाहौल-स्पीति से 30 छात्र सुरक्षित निकाले गये

बॉस का नाम और मेरा नाम किसी की पहचान की मोहताज नहीं

जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि मेरे बॉस का नाम और मेरा नाम किसी की पहचान की मोहताज नहीं कि सुजीत सिन्हा का नाम लेकर रंगदारी मांगे. हमारे गैंग की पलामू में कोई एक्टिविटी नहीं और वहां किसी तरह की वारदात से हमारा कोई लेना देना नहीं. पलामू पुलिस और एसपी साहब से अनुरोध है कि हमारे गैंग का नाम सुजीत सिन्हा के साथ या उनके तरफ से किये घटना के साथ ना जोड़ें. इसे भी पढ़ें -दीपक">https://lagatar.in/10-leaders-including-deepak-prakash-included-in-bjps-national-executive/">दीपक

प्रकाश सहित 10 नेता भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही