Ranchi: प्रसिद्ध लेखक मयंक कश्यप का नया उपन्यास `ओडिसी ऑफ डेज़` का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया. रांची के बीएनआर चाणक्य के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी, पद्मश्री अशोक भगत एवं सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह उपस्थिति थे. कार्यक्रम में साहित्य जगत के अलावा की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया. यह मार्मिक उपन्यास भाई-बहन के रिश्ते और नशे की समस्या पर केंद्रित है. लेखक ने इस उपन्यास के माध्यम से समाज के सामने कई गंभीर मुद्दों को उठाया है. कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने उपन्यास की प्रशंसा की और लेखक को बधाई दी. पद्मश्री अशोक भगत ने अपने संबोधन में `ओडिसी ऑफ डेज़` की गहरी अंतर्दृष्टि और भाई-बहन के बंधन की अनूठी यात्रा को उजागर करने के लिए मयंक कश्यप की सराहना की. उन्होंने कहा कि साहित्य न केवल सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देता है, बल्कि आलोचनात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करता है. यह पुस्तक समाज के सामने एक आईना पेश करती है और कथा कहने की शक्ति को नए आयाम प्रदान करती है. हरिवंश ने कहा `ओडिसी ऑफ डेज़` जैसे उपन्यास न केवल हमारे समय की सच्चाइयों को उजागर करते हैं, बल्कि हमें आत्ममंथन और समाज को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित भी करते हैं. उन्होंने लेखक की प्रशंसा करते हुए इसे एक प्रेरणादायक साहित्यिक उपलब्धि बताया. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने समाज में फैल रहे नशे को विशेष रूप से रेखांकित किया. साथ ही साथ नशा मुक्ति के लिए परिवार और समाज की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया. सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने मयंक कश्यप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की साहित्यिक कृतियां समाज पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देती हैं. ज्ञात हो कि मयंक कश्यप सीसीएल के सीसी एंड पीआर विभाग में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं. इससे पूर्व उनकी दो और किताबें प्रकाशित हुई हैं. इसे भी पढ़ें – साउथ">https://lagatar.in/major-accident-in-south-korea-179-passengers-died-due-to-plane-crash/">साउथ
कोरिया में बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 179 यात्रियों की मौत
रांची: मयंक कश्यप के उपन्यास 'ओडिसी ऑफ डेज' का विमोचन
Leave a Comment