Search

 
 
 

अमन साहू गिरोह के मयंक का दावा- लातेहार में पकड़ाये निक्की यादव को गैंग से निकाल दिया था

 
Ranchi : लातेहार पुलिस ने बीते दिन दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसको लेकर अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. दावा किया है कि लातेहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये निक्की यादव से वर्तमान में हमारे गैंग का कोई संबंध नहीं है. निक्की यादव हमारे गैंग में रहते हुए टीपीसी संगठन के लिए भी कार्य कर रहा था. इसकी जानकारी होने पर हमने निक्की को अपने गैंग से निकाल दिया था.

रेल कंस्ट्रक्शन कंपनी में फायरिंग हमारे गैंग के इशारे पर निक्की ने की थी

मयंक सिंह ने दावा किया है कि टोरी से शिवपुर थर्ड लाइन बना रही रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी में हुई फायरिंग की घटना हमारे गैंग के इशारे पर निक्की ने की थी. इसके अलावा उसके द्वारा घटित किसी भी घटना से हमारे गैंग का कोई सरोकार नहीं हैं. सुजीत सिन्हा गैंग या टीपीसी संगठन से हमारा कोई लेना- देना नहीं है. हमारे गैंग को किसी टैग की जरूरत नहीं है. टीपीसी के राकेश गंझू उर्फ बिराज जी से अमन साहू का व्यक्तिगत संपर्क था. टीपीसी संगठन से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है.
इसे भी पढ़ें – सरना">https://lagatar.in/ranchi-bandh-of-tribal-organizations-in-protest-against-sarna-flag-insult-dozens-of-supporters-arrested-released/">सरना

झंडा अपमान के विरोध में आदिवासी संगठनों का रांची बंद, दर्जनों समर्थकों ने दी गिरफ्तारी, रिहा भी हुए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही