Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मयंक पाल की शानदार शतक की बदौलत लारसन क्लब ने सेरसा को 54 रन से हराया

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एसआर रूंगटा ‘ए’ डिवीजन क्रिकेट लीग खेला जा रहा है. शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में लारसन क्लब चाईबासा की टीम ने सेरसा चक्रधरपुर की टीम को 54 से पराजित कर पूरे चार अंक अर्जित किए. बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस सेरसा चक्रधरपुर के कप्तान ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लारसन क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में 5 विकेट खोकर 267 रन बनाए. लारसन क्लब की ओर से दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मयंक पाल ने 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से शानदार 128 रनों की शतकीय पारी खेली. अन्य बल्लेबाजों में आदित्य यादव ने 3 चौकों की मदद से 40 रन, आनन्द श्रीवास्तव ने 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन और निखिल भाटी ने 4 चौकों और 1 छक्का की मदद से 27 रन बनाए. इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/selling-in-the-stock-market-sensex-opened-with-a-loss-of-246-points-titans-shares-fell-3-point-54-percent/">शेयर

बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 246 अंक टूटकर खुला, टाइटन के शेयर 3.54 फीसदी लुढ़के
सेरसा चक्रधरपुर की ओर से कृष्णा पल्लई ने 42 रने देकर 2 और सुमीत कुमार ने 51 रन देकर 2 विकेट लिए. जीत के लिए 35 ओवरों में 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेरसा चक्रधरपुर की टीम ने 31.4 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 213 रन ही बना सकी. सेरसा 54 रन से हार गई. सेरसा चक्रधरपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शोएल अहमद खान ने 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 67 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में कमल गोप ने 9 चौकों की मदद से 50 रन, कृष्णा पल्लई ने 1 चौका की मदद से 21 रन और पवन कुमार ने 1 छक्का की मदद से नाबाद 16 रन बनाए. लारसन क्लब की ओर से विनित ने 27 रन देकर 4, मयंक पाल ने 45 रन देकर 3, सत्यम सिंह 39 रन देकर 2 और राजा ने 37 रन देकर 1 विकेट लिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही