Search

 
 
 

अमन साहू गिरोह का मयंक सिंह सोशल मीडिया पर एक्टिव, हथियारों की तस्वीरें कर रहा पोस्ट

 
  • मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर एके 44, पिस्टल और हैंड ग्रेनेड का फोटो पोस्ट किया 
Ranchi :  अमन साहू गिरोह का मयंक सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है. मयंक सिंह सोशल मीडिया पर हथियारों की तस्वीरें पोस्ट कर रहा है. उसने नेक्स्ट टारगेट लिखकर सोशल मीडिया पर एक-47, हैंड ग्रेनेड और पिस्टल का फोटो शेयर किया है. इससे पहले भी मयंक सिंह ने अमन साहू की तस्वीर पोस्ट की थी. (पढ़ें, संयुक्त">https://lagatar.in/in-the-united-nations-india-called-pakistan-a-habitual-criminal-asked-to-vacate-pok/">संयुक्त

राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को आदतन अपराधी बताया, पीओके खाली करने को कहा)

चाईबासा जेल में बंद है अमन साहू

गौरतलब है कि बीते 20 अगस्त को कुख्यात अपराधी अमन साहू को चाईबासा जेल शिफ्ट किया गया है. वह जेल में रहते हुए भी झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. जेल से ही अमन साहू कारोबारियों को टारगेट कर रहा है. अमन साहू के नाम पर कारोबारियों को लगातार धमकियां मिल रही है. इन धमकियों को जो नजरअंदाज कर रहे हैं, उन पर गोलियां चलायी जा रही है. इससे रांची, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, लातेहार सहित अन्य जिलों में काम करने वाले कोयला कारोबारी दहशत में हैं. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-will-not-go-to-ed-office/">बड़ी

खबर : सीएम हेमंत सोरेन आज नहीं जायेंगे ईडी ऑफिस

दुमका जेल में बंद अमन ने फर्जी तरीके से लिया सिम कार्ड

डीजीपी के आदेश के बाद एटीएस और सीआईडी संयुक्त रूप से अमन साहू गिरोह पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है. अमन और उसके गैंग की गतिविधियों की समीक्षा के बाद पाया गया कि अमन साहू ने गिरिडीह के एक व्यक्ति के पते पर फर्जी तरीके से सिम कार्ड हासिल किया. उस सिम कार्ड का इस्तेमाल दुमका जेल से किया जा रहा था. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-income-tax-department-organized-a-seminar-for-trusts-and-societies/">हजारीबाग

: आयकर विभाग ने ट्रस्ट व सोसाइटी के लिए सेमिनार का किया आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही