Ranchi : अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह से झारखंड के पांच जिलों में काम कर रहे कारोबारियों को चेतावनी दी है. सोशल मीडिया पर मयंक सिंह नाम के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा गया है कि चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ समेत पांच जिलों में काम कर रहे कारोबारी पहले मुझे मैनेज करे, उसके बाद ही काम करें वर्ना अंजाम भुगते के लिए तैयार रहें. गौरतलब हैं कि अमन साहू गैंग के सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह को गिरफ्तार करना झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है.
अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने झारखंड के पांच जिलों में काम कर रहे कारोबारियों को चेताया
Last Updated: Nov 28, 2024 12:00 AM (IST)