Ranchi/Ramgarh : अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने जमीन खरीद-बिक्री करने वाले लोगों को चेतावनी दी है. मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. कहा कि पतरातू डैम से लेकर हरिहरपुर रोड (नलकारी पुल) और डैम एरिया के सीमा तक (चारों तरफ) किसी भी तरह की जमीन की खरीद बिक्री, करारनामा या निर्माण कार्य अमन साहू गिरोह के विरोधी गिरोह या उनसे जुड़े लोगों और योगेंद्र साव या उनसे जुड़े लोगों से रैयत नहीं करेंगे. किसी भी परिस्थिति में अगर यह पाया जाता है कि जमीन दलाल या रैयत जान बुझकर इस क्षेत्र का माहौल खराब करने के लिए इस तरह के काम कर रहे हैं तो उनकी खोपड़ी खोल दी जायेगी. गैंग के बिना अनुमति के यहां एक भी जमीन का काम नहीं होगा. खरीदने वाले और बेचने वाले अगर ऐसा करते हैं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें. [wpse_comments_template]
अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह की चेतावनी, पतरातू डैम से हरिहरपुर तक जमीन की नहीं होगी खरीद-बिक्री
Last Updated: Jan 27, 2024 12:00 AM (IST)