Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी के गठबंधन वाले बयान पर भड़कीं मायावती, कहा, कांग्रेस का हाल खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसा...

Advertisement
Advertisement
Lucknow : बसपा चीफ मायावती ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से घिनौने हाथकंडे अपना रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह कहना कि मैंने जवाब नहीं दिया, यह बात गलत है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है. मायावती ने कहा कि कांग्रेस को दूसरी पार्टियों की चिंता करने की बजाय अपनी चिंता करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वह(राहुल गांधी) अपने बिखरे घर को तो संभाल नहीं पा रहे. हम पर कटाक्ष कर रहे हैं. बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मायावती को लेकर कहा था कि उन्होंने यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ा ही नहीं. कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस बसपा के साथ गठबंधन करना चाहती थी. मायावती को सीएम पद का ऑफर भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने जवाब तक नहीं दिया. इसे भी पढ़ें : सोनिया">https://lagatar.in/kv-thomas-did-not-listen-to-sonia-gandhi-attended-cpms-conference-said-pinarayi-vijayan-is-the-pride-of-kerala/">सोनिया

गांधी की बात नहीं मानी, CPM के सम्मेलन में शामिल हुए केवी थॉमस, कहा, पिनराई विजयन केरल का गौरव

मायावती ईडी, सीबीआई के डर से लड़ना नहीं चाहती थी

राहुल गांधी ने कहा है कि हमने तो यह भी कहा था कि वे मुख्यमंत्री बन सकती हैं. लेकिन उन्होंने हमारे प्रस्ताव पर कोई जवाब नहीं दिया. राहुल गांधी के अनुसार मायावती ईडी, सीबीआई के डर से लड़ना नहीं चाहती थी. इसका जवाब देते हुए मायावती ने कहा. हमारी पार्टी का काम करने का तरीका अलग है. चुनाव के बाद हर विपक्षी पार्टी द्वारा नतीजे पर समीक्षा होनी चाहिए, लेकिन इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाल अभी खिसियानी बिल्ली खंभा नौचे जैसा हो गया है. संवाददाता सम्मेलन में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि कांग्रेस को हम पर कुछ भी बोलने से पहले 100 बार सोचना और समझना चाहिए. साथ ही कहा कि भाजपा से लोहा लेने के मामले में उसका खुद का क्या रिकॉर्ड रहा है, यह कांग्रेस को देख लेना चाहिए. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-imran-khan-is-gone-shahbaz-sharif-will-be-the-new-prime-minister-bilawal-bhutto-said-welcome-back-to-old-pakistan/">पाकिस्तान

: इमरान खान गये, शाहबाज शरीफ नये प्रधानमंत्री होंगे, बिलावल भुट्टो ने कहा, वेलकम बैक टू ओल्ड पाकिस्तान…

राजीव गांधी ने  बसपा को बदनाम  करने के लिए कांशीराम को सीआईए का एजेंट करार दिया था

राहुल के बयान पर मायावती ने कहा कि राजीव गांधी ने भी बसपा को बदनाम और कमजोर करने के लिए कांशीराम को सीआईए का एजेंट करार दिया था. कहा कि अब उन्हीं की राह पर चलकर उनके बेटे भी इस तरह के आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की सेंट्रल एजेंसी से डरती है. साथ ही कहा कि अंबेडकर ने पहले भी इनके खिलाफ आवाज उठाई थी. मायावती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में दलितों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया. दलितों की मदों का सरकारी पैसा दूसरी मदों पर खर्च कर दिया गया है. आरक्षण समेत दूसरी सुविधाओं का लाभ भी दलितों को नहीं दिया गया. इसे भी पढ़ें : दो">https://lagatar.in/three-official-accounts-of-the-country-hacked-in-two-days-hackers-have-a-sharp-eye-on-india/">दो

दिनों में देश के तीन आधिकारिक अकाउंट हैक, हैकर्स की भारत पर टेढ़ी नजर
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही