Lucknow :बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती इन दिनों राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गयी है. मायावती एक बार फिर एससी-एसटी आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो गयी है. मायावती ने 1995 के गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए सपा और कांग्रेस को घेरा है. बसपा सुप्रीमो का आरोप है कि उस समय केंद्र में सरकार में होते हुए भी कांग्रेस ने अपना फर्ज नहीं निभाया था. इस क्रम में मायावती ने भाजपा की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा उन्हें बचाने में आगे आयी थी.
सपा ने समर्थन वापस लिये जाने पर मुझ पर जानलेवा हमला कराया था
जान लें कि मायावती ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया. अपने पोस्ट में लिखा.. सपा ने 2 जून 1995 को बीएसपी द्वारा समर्थन वापस लिये जाने पर मुझ पर जानलेवा हमला कराया था. इस पर कांग्रेस कभी क्यों नहीं बोलती है? जबकि उस समय केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी. कांग्रेस यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाकर, पर्दे के पीछे सरकार चलाना चाहती थी
बसपा के संस्थापक कांशीराम की बीमारी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें गम्भीर हालत में भी अस्पताल छोड़कर रात को इनके(कांग्रेस) गृह मंत्री को धमकाना पड़ा था. विपक्ष ने भी संसद का घेराव किया था, तब कांग्रेस सरकार हरकत में आयी थी. कांग्रेस सरकार की नीयत खराब थी. वह यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाकर, पर्दे के पीछे ससरकार चलाना चाहती थी. मायावती ने कहा, यह षड़यंत्र बसपा ने फेल कर दिया था. सपा के आपराधिक तत्वों से भाजपा सहित पूरा विपक्ष मुझे बचाने आया
मायावती ने अपने पोस्ट में लिखा कि उस समय सपा के आपराधिक तत्वों से भाजपा सहित पूरे विपक्ष ने मानवता व इंसानियत के नाते मुझे बचाने में अपना दायित्व निभाया. इसकी कांग्रेस को बीच-बीच में तकलीफ होती रहती है. मायावती ने लोगों को इस बात के लिए सचेत किया. इस क्रम में मायावती ने कहा, बसपा वर्षों से जातीय जनगणना के लिए पहले केंद्र में रही कांग्रेस पर और अब भाजपा पर भी दबाव बना रही है. पूछा कि क्या जातीय जनगणना के बाद कांग्रेस SC, ST व OBC वर्गों का वाजिब हक दिला पाएगी? जो SC/ST आरक्षण में वर्गीकरण व क्रीमीलेयर को लेकर अभी भी चुप्पी लगाये बैठी है.
Leave a Comment