Search

 
 
 

मायावती ने कहा, बांग्लादेश में हिंदू शिकार हो रहे हैं, कांग्रेस-सपा चुप है, मुस्लिम वोटों के लिए संभल-संभल चिल्ला रहे हैं

 
Lucknow : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा चीफ  मायावती ने कांग्रेस,  सपा पर हमलावर होते हुए कहा, बांग्लादेश में हिंदुओं पर बड़ी संख्या में हमले हो रहे है. उनमें से ज्यादातर दलित हैं, कमजोर तबके के लोग हैं. लेकिन कांग्रेस पार्टी इस मसले पर चुप है. वह केवल मुस्लिम वोटों के लिए संभल-संभल चिल्ला रही है. आरोप लगाया कि कांग्रेस,-सपा और उसके समर्थक एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं. मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार से मांग की कि वह अपनी जिम्मेदारी निभाये. बांग्लादेश में दलित वर्ग के लोग शोषण का शिकार हो रहे हैं. कांग्रेस की जिस गलती का उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है उन्हें वहां की सरकार से बातचीत कर भारत वापस लाया जाये.

सपा और कांग्रेस  मुस्लिम समुदाय को तुर्क बनाम नॉन तुर्क के नाम पर  लड़ा रहे हैं

मायावती ने आज शनिवार को बांग्लादेश के मुद्दे पर सपा और कांग्रेस पर करारा हमला बोला.  आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां संसद में देश और जनहित के मुद्दे नहीं उठा रही है. कहा कि अपने  राजनीतिक स्वार्थ के लिए सपा-कांग्रेस संभल में हुई हिंसा के बहाने मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने की कवायद में लगी हुई है. मायावती ने यह भी कहा कि सपा और कांग्रेस संभल में मुस्लिम समुदायों  को भी तुर्क बनाम नॉन तुर्क के नाम पर आपस में लड़ाने का काम कर रही हैं. मुस्लिम समाज को चाहिए कि वह सतर्क रहे. दुख जताया कि जिनकी बदौलत से दलित वर्ग के सांसद संसद में पहुंचे हैं, वो भी   दलित उत्पीड़न के मुद्दों पर चुप बैठे हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही