Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेयर और उप नगर आयुक्त ने नालियों की सफाई का लिया जायजा, कई निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi: बुधवार को मेयर आशा लकड़ा ने रांची नगर निगम के विभिन्न वार्डों में बड़े नालों और नालियों की सफाई कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान नालों व नालियों की सफाई कर रहे कर्मियों का उन्होंने हौसला भी बढ़ाया. साथ ही सफाई कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे सुपरवाइजर व जोनल सुपरवाइजर को कई निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/by-elections-for-three-lok-sabha-seats-and-seven-assembly-seats-on-june-23/">लोकसभा

की तीन व विधानसभा की सात सीटों पर 23 जून को उपचुनाव
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मॉनसून के आगमन से पूर्व शहरी क्षेत्र के सभी बड़े नालों व नालियों की अच्छी तरह से सफाई कराएं, ताकि बारिश के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो. इस क्रम में मेयर ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर का कूड़ा-कचरा रांची नगर निगम की कचरा गाड़ी को ही दें. मेयर ने हरमू, हटिया, डोरंडा, मोरहाबादी और मेन रोड में सफाई व्यवस्था जायजा लिया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-even-if-you-lose-your-life-in-a-bull-attack-it-is-not-a-matter-of-the-municipal-corporation/">धनबाद

: सांड के हमले में भले आपकी जान चली जाए, यह नगर निगम का विषय नहीं है
[caption id="attachment_317615" align="aligncenter" width="960"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/2-29.jpg"

alt="" width="960" height="540" /> सफाई व्यवस्था का जायजा लेते उप नगर आयुक्त[/caption]

उप नगर आयुक्त ने भी कई इलाकों का किया निरीक्षण

वहीं उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार और सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी ने निगम क्षेत्र के वार्डो में चल रहे विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया गया. इस क्रम में उनके द्वारा हरमू, हटिया, दिनकर नगर, डोरंडा, मोराबादी, मेन रोड इत्यादि क्षेत्रो का भ्रमण कर विशेष सफाई अभियान का जायजा लिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही