Search

 
 
 

मेयर प्रत्याशी अमित अग्रवाल का वादा- धनबाद को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाएंगे

अमित अग्रवाल ने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि सेवा है. वह पिछले 15 वर्षों से सामाजिक कार्यों के माध्यम से धनबाद की जनता की सेवा करते आ रहे हैं.
 

Dhanbad : विश्व हिन्दू परिषद के कोषाध्यक्ष सह धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने कहा कि धनबाद को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाना उनका लक्ष्य है. उन्होंने सोमवार को झरिया स्थित अग्रवाल धर्मशाला में प्रेसवार्ता कर अपने चुनावी एजेंडे व प्राथमिकताओं को साझा किया. इस अवसर पर मारवाड़ी समाज के लोगों ने भी उन्हें समर्थन देने की घोषणा की.


अमित अग्रवाल ने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का उद्देश्य केवल राजनीति नहीं, बल्कि सेवा है. वह पिछले 15 वर्षों से सामाजिक कार्यों के माध्यम से धनबाद की जनता की सेवा करते आ रहे हैं. कोरोना काल में  भी उन्होंने जरूरतमंदों के बीच रहकर हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया. धनबाद नगर निगम के 55 वार्डों में विकास की स्थिति संतोषजनक नहीं है. कोयले की राजधानी होने और सबसे अधिक राजस्व देने के बावजूद शहर प्रदूषण, बदहाल सड़क, जलजमाव, कचरे के अंबार और बिजली की लचर व्य


अमित अग्रवाल ने कहा कि यदि जनता उन्हें आशीर्वाद देकर जीत दिलाती है तो वे 24 घंटे जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ और सुंदर धनबाद के निर्माण को अपनी पहली प्राथमिकता बताया. साथ ही व्यापारियों के हितों की सुरक्षा, युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा शहर की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण की दिशा में भी कार्य किया जाएगा. मौके पर विहिप के जिला मंत्री सोनू गिरी, पार्षद प्रत्याशी सुमन अग्रवाल सहित मारवाड़ी समाज के कई सदस्य मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही