Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह का संकल्प- सुरक्षित नारी, सम्मानित व्यापारी से सशक्त होगा धनबाद

Dhanbad : धनबाद  नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने बुधवार को जनसंपर्क अभियान के तहत पुरानी स्टेशन क्षेत्र का दौरा किया. लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. समर्थकों के बीच उन्होंने धनबाद के समग्र विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं व योजनाओं को साझा किया.


संजीव सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा व आत्मनिर्भरता को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि किसी भी समाज की उन्नति तब तक संभव नहीं है जब तक उसकी आधी आबादी यानी महिलाएं खुद को सुरक्षित और सशक्त महसूस न करें. महिलाएं परिवार और समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं, लेकिन घर से बाहर निकलते ही उन्हें असुरक्षा और असुविधाओं का सामना करना पड़ता है. इसे बदलना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी.


 उन्होंने घोषणा की कि नगर निगम क्षेत्र में समर्पित महिला हेल्पडेस्क की स्थापना की जाएगी जहां महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही स्वयं सहायता समूहों (SHG) के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार, प्रशिक्षण और आर्थिक सहयोग देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा.


उन्होंने फुटपाथ और सड़क किनारे छोटी दुकानें लगाकर परिवार चलाने वाले दुकानदारों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया. कहा कि अतिक्रमण के नाम पर बार-बार उन्हें उजाड़ना अमानवीय है. ऐसे छोटे व्यापारियों के लिए व्यवस्थित दुकान आवंटन की व्यवस्था की जाएगी ताकि वे स्थायी स्थान पर सम्मान और सुरक्षा के साथ अपना व्यवसाय चला सकें.


संजीव सिंह ने कहा कि जब महिलाएं सुरक्षित होंगी, आत्मनिर्भर होंगी और छोटे व्यापारी सम्मान के साथ अपनी आजीविका चला पाएंगे, तभी धनबाद वास्तव में विकसित और सशक्त बनेगा. हमारा लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाना है.उन्होंने शहरवासियों से विकास, सुरक्षा और सम्मान की इस सोच का समर्थन करने और आगामी चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही