Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

20-21 सितंबर को गुजरात में होगा महापौर/उप महापौर का महासम्मेलन

Ranchi : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर 20-21 सितंबर को गुजरात के गांधीनगर स्थित होटल लीला में दो दिवसीय महापौर/उप महापौर सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इसी को लेकर सोमवार को गांधीनगर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर डा. आशा लकड़ा ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे. इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व पेट्रोलियम एंड प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल होंगे. डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में 18 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 121 महापौर/उपमहापौर शामिल होंगे. दो दिवसीय सम्मेलन में नगर निकायों के मजबूती व शहरी क्षेत्र के विकास में महापौर/उप महापौर की भूमिका पर विशेष चर्चा की जाएगी. साथ ही देश के विभिन्न नगर निकायों में हो रहे बेहतर कार्यों को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/health-department-will-spend-2-crore-70-lakh-for-malaria-prevention-in-ten-districts/">रांची

में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजनः 17 यूनिट रक्त संग्रहित [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही