Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जल संकट की शिकायत पर एदलहातू व सिंदवार टोली का मेयर ने किया निरीक्षण, दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement

Ranchi:पिछले कई दिनों से रांची नगर निगम में मेयर आशा लकड़ा और अधिकारियों के बीच अनबन की खबरें सामने आती रही हैं. मेयर के द्वारा आयोजित बैठक में अधिकारी नदारद ही होते हैं. इसके पीछे का कारण नगर आयुक्त व राज्य सरकार को बताते हुए मेयर लगातार हमलावर भी हैं. लेकिन अब निगम के अधिकारी मेयर संग वार्डों के निरीक्षण के लिए निकल रही हैं.

ठीक ऐसा ही वाकया बुधवार को देखने को मिला, जब पेयजल की समस्या की शिकायत पर मेयर निगम के अधिकारियों के साथ एदलहातू व सिंदवार टोली पहुंची. स्थानीय लोगों ने मेयर से जलापूर्ति को लेकर शिकायत की थी. निरीक्षण के दौरान मेयर ने कहा कि पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद एदलहातू व सिंदवार टोली के लोगों को पाइपलाइन से पानी नहीं मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-19-may-stir-in-baghmara-gadkaris-advice-mamta-banerjee-in-difficulty-lathi-charge-in-morabadi-modis-popularity-and-24-news-of-the-day/66763/">शाम

की न्यूज डायरी |19 May| बाघमारा में हड़कंप | गडकरी की सलाह| मुश्किल में ममता बनर्जी | मोराबादी में लाठी भांजी | मोदी की लोकप्रियता | साथ में दिन भर की 24 बड़ी खबरें

एदलहातू स्थित तीन सिमना चौक के स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइपलाइन कई जगहों पर जाम है. इसके अलावा कुछ जगहों पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से लगाई गई चाबी को शरारती तत्वों ने बंद कर दिया है. इस कारण एक ओर पाइपलाइन से जलापूर्ति हो रही है, जबकि दूसरी ओर के पाइपलाइन में जलापूर्ति बंद है. इस कारण जिन घरों में पाइपलाइन से जलापूर्ति की सुविधा नहीं है, उन्हें काफी परेशानी हो रही है.

मेयर आशा लकड़ा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित क्षेत्रों में पाइपलाइन की जांच कर जलापूर्ति की समस्या का समाधान करें. इस दौरान रांची नगर निगम जलापूर्ति शाखा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रसून कुमार मुर्मू, जूनियर इंजीनयर अनिकेत कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जूनियर इंजीनियर सुरेंद्र कुमार, ऑपरेटर भुनेश्वर महतो व बंधन कच्छप उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें- कृषि">https://lagatar.in/dc-inspected-krishi-vigyan-kendra-scolded-contractor/66769/">कृषि

विज्ञान केंद्र बानो का डीसी ने किया निरीक्षण, ठेकेदार को लगायी फटकार, काम में तेजी लाने का निर्देश

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही