Search

 
 
 

Ranchi News: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पुलिस की तैनाती पर मेयर को आपत्ती, डीसी को लिखा पत्र

Ranchi News: डीसी को लिखे पत्र में मेयर ने कहा कि 5 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक स्टेडियम में 49 दंडाधिकारियों और भारी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति किया जाना समझ से परे है. उन्होंने कहा कि स्टेडियम के गेट पर ताला लगाना नगर निगम और निर्वाचित मेयर के अधिकारों में हस्तक्षेप है.
 
रमा खलखो (फाइल फोटो)

Ranchi News: कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का गेट मॉर्निंग वॉकर्स के लिए खोलने और इसके बाद वहां दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती को लेकर रांची की मेयर रोशनी खलखो ने उपायुक्त को पत्र लिखा है. मेयर ने एसडीएम सदर की ओर से जारी प्रतिनियुक्ति आदेश पर आपत्ति जताते हुए इसे अनावश्यक बताया है.

 

मेयर ने लिखे पत्र में कहा है कि 5 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक स्टेडियम में 49 दंडाधिकारियों और भारी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति किया जाना समझ से परे है. उन्होंने कहा कि स्टेडियम के गेट पर ताला लगाना नगर निगम और निर्वाचित मेयर के अधिकारों में हस्तक्षेप है.

इसे भी पढ़ें: 

मेयर ने पत्र में कहा कि स्टेडियम का गेट केवल मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए सुबह 5 से 8 बजे तक खोला गया था. इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और खिलाड़ियों को स्वास्थ्य लाभ देना था. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सुबह पार्क में टहलना अब अपराध है?

 

उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पार्क का स्वामित्व और रखरखाव नगर निगम के अधीन है. नागरिक सुविधा के लिए गेट खोलना या बंद करना निगम परिषद और मेयर का प्रशासनिक अधिकार है. यदि सुरक्षा या विधि-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या थी तो जिला प्रशासन को नगर निगम या उनसे संपर्क कर सुझाव देना चाहिए था.

 

मेयर के अनुसार स्टेडियम के गेट पर करीब 40 दिनों से ताला लगा हुआ था. इसके बावजूद स्थानीय लोग मजबूरी में दीवार फांदकर मॉर्निंग वॉक करने जाते थे. इससे किसी व्यक्ति के दुर्घटनाग्रस्त होने या चोट लगने की आशंका बनी रहती है. उन्होंने उपायुक्त से नागरिकों के हित को देखते हुए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पार्क खोलने की दिशा में उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही