Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मेयर का निर्देश- मनमानी छोड़ें नगर आयुक्त, निगम परिषद की बैठक बुलाएं

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  मेयर आशा लकड़ा ने मंगलवार को कहा कि मीडिया में लगातार ये बातें आ रही हैं कि मेयर नगर निगम परिषद की बैठक बुलाने में अड़ंगा लगा रही हैं. जबकि वास्तविकता यह है कि परिषद की पिछली बैठक में ही हर माह नगर निगम परिषद की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया था. उन्होंने यह भी कहा कि परिषद की पिछली बैठक के बाद अब तक दो बार नगर आयुक्त मुकेश कुमार को पत्र लिखकर निगम परिषद की बैठक आहूत करने का निर्देश दिया जा चुका है. हाल ही में नगर आयुक्त ने परिषद की बैठक के लिए एजेंडा से संबंधित फाइल भी भेजा था, परंतु वे अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. निगम परिषद की पूर्व की बैठकों में जिन एजेंडों को नगरपालिका अधिनियम-2011 के तहत परिषद की बैठक में शामिल नहीं करने का निर्देश दिया गया था, उन एजेंडों को परिषद की कार्यवाही में न सिर्फ शामिल किया गया है, बल्कि उसे ध्वनि मत से पारित बताते हुए कार्यवाही की संपुष्टि करने का दबाव बनाया जा रहा है.

निगम परिषद की बैठक की तिथि निर्धारित की जाए

मेयर ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि वे स्वयं विभागीय अधिसूचना के तहत क्रम संख्या-08 का अवलोकन कर स्पष्ट करें कि निगम परिषद की बैठक में संबंधित प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित कराने की प्रक्रिया उचित है या नहीं. निगम परिषद की आगामी बैठक के लिए फाइल उपस्थापित किया जाए, ताकि शहर के विकास को लेकर आवश्यक योजनाओं से संबंधित एजेंडों के आधार पर निगम परिषद की बैठक की तिथि निर्धारित की जा सके. इसे भी पढ़ें – ED">https://lagatar.in/jharkhand-news-ed-takes-vishal-chaudhary-into-custody-information-about-recovery-of-rs-5-crore/">ED

ने विशाल चौधरी को लिया हिरासत में !, पांच करोड़ रुपये बरामदगी की सूचना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही