Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मयुम एवं प्रेरणा शाखा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर लगाया जांच शिविर

Koderma : विश्व स्वास्थ्य दिवस को लेकर मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया शाखा में झंडा चौक के समीप स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. शिविर में 150 लोगों ने शुगर-ब्लड प्रेशर व वजन जांच कराया. मौके पर मंच के अध्यक्ष राज पचीसिया ने कहा कि स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ी पूंजी है. वर्तमान माहौल में जीवनशैली इतनी बदलती जा रही है कि लोगों ने अपनी नीत क्रियाएं बदल ली है. मौके पर केयर हॉस्पीटल के चिकित्सक डॉ. शुभम ने कहा कि मंच का यह प्रयास काफी बेहतर है और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच अवश्यक है. शिविर में मंच की सचिव आशीष जोशी, परियोजना निदेशक उमंग अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चिंटु अग्रवाल, अर्जुन संघई, शिवेश पचीसिया, मनोज पिलानियां, संजय ढोल्या, महावीर खेतान, संजय जैन, अजय शर्मा, विकास जैन, मिहिर खेतान, मुरली मोदी, गुडडू कुमार, झरना कुमारी आदि उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/six-international-level-roads-will-be-built-in-jharkhand-parasnath-rajrappa-and-deoghar-will-be-connected-to-holi-tourist-corridor/">झारखंड

में इंटरनेशनल स्तर की छह सड़कें बनेंगी, होली टूरिस्ट कॉरिडोर से जुड़ेंगे पारसनाथ, रजरप्पा और देवघर
वहीं दूसरी ओर प्रेरणा शाखा ने चिल्ड्रेन पार्क में ब्लड प्रेशर जांच शिविर लगाया, जिसमें 100 लोगों ने अपनी जांच कराई. जांच बीरेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा की गई. मौके पर मंच की सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति होती है. मारवाड़ी युवा मंच समाज के अंतिम पायदान के लोगों को डी क्लब के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करती है. ऐसे शिविर के माध्यम से शारीरिक मानसिक तंदुरुस्ती के लिए कार्य किया जाता है. वहीं दूसरी ओर गुरुवार को सीता सुखानी स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जिसमें विजेता प्रतिभागी को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर श्रेया गुटगुटिया, नेहा हिसारिया, प्रीति गुटगुटिया, मीना हिसारिया, उषा शर्मा, सरिता अग्रवाल आदि उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें : ट्रिपल">https://lagatar.in/triple-murder-revealed-husband-killed-woman-and-child-on-suspicion-of-illegal-relationship/">ट्रिपल

मर्डर का खुलासा, अवैध संबंध के शक में पति ने की थी महिला और बच्चों की हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही