Search

 
 
 

मायुमं ने निःशुल्क प्रैक्टिकल ट्रेनिंग एवं कंप्यूटर टेक्नोलॉजी कार्यक्रम आयोजित किया

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा ने अपने स्थापना दिवस सप्ताह कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को सरकारी महिला पॉलिटेक्निक गम्हरिया में निःशुल्क प्रैक्टिकल ट्रेनिंग इन कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें 60 छात्र शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत शाखा के स्किल डेवेलपमेंट् के संयोजक अमित अग्रवाल ने की. आज के कार्यक्रम प्रैक्टिकल ट्रेनिंग इन कंप्यूटर टेक्नोलॉजी के स्पीकर प्रदीप साहू और राहुल साहू की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ. कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ संजीव कुमार ने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि मारवाड़ी समाज ही वो समाज है जो अपने से ज्यादा दूसरे समाज के लिए सोचता है. शाखा अध्यक्ष रवि गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसे सफल बनाने में शाखा सचिव अंशुल रिंगासिया, आदित्य जाजोडिया, आनंद अग्रवाल, अमित अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विजय सोनी आदि का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nine-people-got-benefit-in-the-meeting-of-medical-support-scheme-committee/">जमशेदपुर

: मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक में नौ लोगों को मिला लाभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही