Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : कुमारडुंगी से एक्सपोजर विजिट के लिए 26 सदस्यों का दल ओडिशा रवाना

Majhgaon (Md Wasi) : कुमारडुंगी से एक्सपोजर विजिट के लिए ओडिशा रवाना होने वाले दल के वाहन को सीओ सुषमा लकड़ा एवं कुमारडुंगी थाना प्रभारी दिलीप कुमार टुडू ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ओडिशा के वातावरण से अवगत होकर वहां हुए बदलाव को देखकर हमारे क्षेत्र में भी बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा. जानकारी हो कि एक्सपोजर विजिट के लिए कुमारडुंगी प्रखंड से 26 लोग ओडिशा के हरिचंदनपुर जा रहे हैं. हरिचंदनपुर ब्लॉक ओडिशा के केंदुझर जिला में अवस्थित है. एस्पायर संस्था के द्वारा हरिचंदनपुर ब्लॉक को चाइल्ड लेबर फ्री जोन घोषित किया गया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से एस्पायर संस्था ने ओडिशा में काम कर वहां के क्षेत्र को चाईल्ड लेबर फ्री जोन बनाया है. वैसा ही हमारे क्षेत्र को भी बाल श्रम एवं बाल विवाह मुक्त कराना है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-crpf-197-battalion-soldier-badal-murmu-missing-since-january-6/">चाईबासा

: सीआरपीएफ 197 बटालियन का जवान बादल मुर्मू छह जनवरी से लापता 

आत्मविश्वास व व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है उद्देश्य

इस चार दिवसीय दौरा में कुमारडुंगी प्रखंड के नौ पंचायत से कुल 26 लोग शामिल हैं. इसमें प्रत्येक पंचायत से तीन व्यक्ति को लिया गया है. जिसमें मुख्य रूप से मानकी, मुंडा, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य, उप मुखिया व अन्य मुख्य लोग शामिल हैं. जानकारी हो कि यह एक्सपोजर का दौरा टाटा स्टील फाउंडेशन के तत्वावधान में एस्पायर संस्था के द्वारा आयोजित किया गया है. कुमारडुंगी वन विश्रामागार स्थित प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय मैदान से टीम रवाना हुई. संस्था के प्रखंड समन्वयक गणेश कुमार साहू ने बताया कि लोगों को एक्सपोजर विजिट में भेजने का मुख्य उद्देश्य लोगों में आत्मविश्वास व व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chiefs-husband-accused-of-cheating-in-the-name-of-getting-land/">जमशेदपुर

: मुखिया पति पर लगा जमीन दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप

मौके पर यह रहे उपस्थित

मौके पर एस्पायर संस्था के प्रखंड समन्वयक गणेश कुमार साहू, एलईपी समन्वयक चंदन सिंह पूर्ति, सीएफ राजेश कुमार राज सिंकु, एलएफ संदीपन पाठ पिंगुवा, लक्ष्मी हेस्सा, सूरज तामसोय, त्रिनाथ पान, अंकुश कुमार पान, पूजा कुमारी पान, रेशमी पोद्दार, द्रोपदी, तनुजा, संजू, रीना, गोरवारी, राजेश कुम्हार व अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही