Search

 
 
 

मझगांव:  राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित- मासूम रजा

 
Mazgaon:पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई में साफ तौर पर विद्वेष की भावना झलक रही है. ईडी के अधिकारी भी जानते हैं यह गलत है, लेकिन वे विवश हैं. जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं को टारगेट कर प्रताड़ित किया जा रहा है, इसमें सरकार की तानाशाही साफ झलकती है. उक्‍त बातें कांग्रेस के जिला ओबीसी प्रकोष्‍ठ उपाध्यक्ष मासूम रजा ने यहां कहीं. वे सोमवार को मझगांव प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/corona-again-raised-concern-in-jharkhand-instructions-issued-masks-necessary-in-public-places/">झारखंड

में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, निर्देश जारी- सार्वजनिक जगहों पर मास्‍क जरूरी

कांग्रेस इससे घबराने वाली नहीं है: ओबीसी प्रकोष्‍ठ उपाध्यक्ष

धरना प्रदर्शन की अध्‍यक्षता करते हुए उन्‍होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि आप मुझे जंजीरों में जकड़ सकते हैं, यहां तक कि आप इस शरीर को नष्ट कर सकते हैं, लेकिन आप कभी मेरे विचारों को कभी कैद नहीं कर सकते हैं.  कांग्रेस अपने विचारों एवं आंदोलन के माध्यम से गलत नीतियों का विरोध करेगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने उदयपुर में नवसंकल्प चिंतन शिविर के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की है, उससे भाजपा को बेचैनी है और यही कारण है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस इससे घबराने वाली नहीं है.

धरना प्रदर्शन में यह थे उपस्थित

धरना प्रदर्शन में ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष रितेश कुमार तामसोय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार गोप, वरीय जिला उपाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ मासूम रजा, पूर्व मझगांव प्रखंड प्रमुख रविंद्र बिरुवा, पूर्व जिला सचिव शंभू चरण पिंगुवा, प्रखंड बीस सूत्री समिति सदस्य हीरालाल सिंकु, युवा अध्यक्ष लंबोदर देवगम, आदिवासी कांग्रेस पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय सवैया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रफीक अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ फिरोज अहमद, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष शुकरा लोहार, महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष लाली दास, आशिक अली, अहमद हुसैन, मेहंदी हुसैन, लक्ष्मण पिंगुआ, सीता केराई, गोरवरी देवी, खुशबू कुमारी, रेंबो कुमारी, चंद्रिका दास, अब्दुल बारी, पूर्व सदर मोहम्मद सनाउल्लाह,  मोहम्मद अहमद, अफाक असरार, आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-request-made-to-dc-for-compensation-to-divyang-mohan-gop/">नोवामुंडी

: दिव्यांग मोहन गोप को मुआवजा दिलाने के लिए डीसी से लगाई गई गुहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही