Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट : मयूरभंज एक्सप्रेस को हरा कर ब्लैक पैंथर की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव फुटबॉल मैदान में नौजवान कमेटी द्वारा आयोजित 75 वां स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच बुधवार को ब्लैक पैंथर झारखंड बनाम मयूरभंज एक्सप्रेस टेंटोपोसी के बीच खेला गया. रोमांच से भरे इस मैच में ब्लैक पैंथर की टीम ने मयूरभंज एक्सप्रेस को एक गोल से हरा दिया. अंत तक दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला, आखिरकार ब्लैक पैंथर ने मयूरभंज एक्सप्रेस को हराकर स्वतंत्रता कप का सेमीफाइनल में पहुंच गई. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-dayanand-pani-became-the-president-of-adi-durga-puja-committee-ashok-sharangi-secretary/">चक्रधरपुर

: आदि दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने दयानंद पाणी, सचिव अशोक षाड़ंगी

1 लाख 11 हजार 111 रुपये है प्रथम पुरस्कार

ग्रुप बी का अंतिम पहला राउंड का मैच होली फेथ (महाराष्ट्र) बनाम शुरू स्पोर्टिंग क्लब बारीपदा (ओडिशा) के बीच खेला गया. इस रोमांचक मैच में महाराष्ट्र की टीम अंतिम 7 मिनट में 4 गोल दागकर अगले राउंड में पहुंच गई. मैच में बतौर मुख्य अतिथि मझगांव भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मजहर हुसैन मौजूद थे. उन्होंने मैच के बेस्ट खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. मालूम हो कि नौजवान कमेटी मझगांव के द्वारा 75 वां स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट में पहला पुरस्कार 1 लाख 11 हजार 111 रुपये एवं दूसरा पुरस्कार 77 हजार 777 रूपये रखा गया है. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-an-old-man-returning-home-after-filling-petrol-in-the-bike-was-hit-by-an-unknown-vehicle/">जगन्नाथपुर

: बाइक में पेट्रोल भरवा कर घर लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर

गुरुवार को होगा आखरी क्वार्टर फाइनल मैच

गुरुवार को आयोजित होने वाला आखरी क्वार्टर फाइनल मैच ईद मोहम्मद टेंटोपोसी (ओडिशा) बनाम होली फेथ स्कूल (महाराष्ट्र) के बीच खेला जाएगा. आज मैच के दौरान मौके पर कमेटी के अध्यक्ष हाजी साजिद अहमद, मानकी मुंडा प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर पिंगुवा, मेहंदी हुसैन, मोहम्मद शाह हुसैन, शाहिद कमाल, अमरजीत गोप,कैसर अली, रेफरी ब्रह्मानंद बुई, दुर्गा महादेव, उत्कलमणि बैहरा, मो मोना, सद्दाम हुसैन आदि कमेटी के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही