Search

 
 
 

मझगांव : स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट 17 अगस्त से, फाइनल 30 अगस्त को

 
Majhgaon : मझगांव फुटबॉल मैदान में स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर रविवार को नवयुवक संघ मझगांव के अध्यक्ष हाजी साजिद अहमद की अगुवाई में फुटबॉल मैदान का घास कटिंग, पेंटिंग एवं समतलीकरण का कार्य किया गया. मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मझगांव मैदान में हर वर्ष आयोजित की जाती है, लेकिन बीते 2 वर्ष कोविड-19 के कारण इस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाई है. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-block-child-rights-protection-committee-meeting-held-in-todanghatu/">जगन्नाथपुर

: तोडांगहातु में प्रखंड बाल अधिकार सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

कई राज्यों के टीमें इस प्रतियोगिता में लेती हैं हिस्सा

इस बार फुटबॉल प्रतियोगिता 17 अगस्त से शुभारंभ किया जाएगा, जिसका फाइनल 30 अगस्त को खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट जिले का दूसरा सबसे बड़ा टूर्नामेंट है. प्रथम प्राइज कैश रु. 1,11,111 और द्वितीय प्राइज 77,777 रुपए रखा गया है. स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ एवं अन्य कई राज्यों की टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने खेल का जौहर दिखाती है. कई टीम के द्वारा विदेशी खिलाड़ियों को भी यहां पर उतारा जाता है. टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर नवयुवक संघ कमेटी इसकी तैयारी में जोर शोर से जूट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही