Search

 
 
 

मझगांव : स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित, कई राज्यों के खिलाड़ियों ने की शिरकत

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव फुटबॉल मैदान में नौजवान कमेटी द्वारा आयोजित 75 वां स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट ग्रुप बी का पहला क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया. एफसी केद्ररॉय (ओडिशा) बनाम गुड्डू 11 भद्रक (ओडिशा) के बीच उक्त मैच खेल गया. रोमांच से भरे मैच में दोनों टीम निर्धारित समय पर गोल करने में असफल रही. पैनाल्टी शूटआउट में गुड्डू 11 भद्रक की टीम ने जीत हासिल कर ग्रुप बी सेमीफाइनल में जगह बना ली. ग्रुप बी का तीसरा रोमांचकारी मैच नाइजीरियन मुल के खिलाड़ियों से भरी ईद मोहम्मद टेंटोपोसी (ओडिशा) बनाम छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों से भरी सालिबुरु टीम के बीच खेल गया. खेल के पहले हाफ में ईद मोहम्मद की टीम ने पहला गोल दागकर बढ़त बनाई हुई थी. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-deputy-commissioner-became-aware-of-the-problems-of-the-people-in-the-weekly-janta-milan/">सरायकेला

: साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त

नाइजीरियाई खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखाया

रोमांच से भरे मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिलती रही. इस कारण टेंटोपोसी के एक नाइजीरियाई खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखाकर मैच से बाहर कर दिया गया, हालांकि अंत तक दोनों टीमों के बीच रोमांच बरकरार था. आज के मैच के बतौर मुख्य अतिथि मझगांव थाना के सब इंस्पेक्टर प्रशांत गौरव के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-the-head-of-the-primary-school-sadomasai-inspected-raged-after-seeing-the-irregularities-in-mdm/">मझगांव

: प्राथमिक विद्यालय सादोमसाई का मुखिया ने किया निरीक्षण, एमडीएम में अनियमितता देख भड़की

कल होगा तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच

बुधवार को आयोजित होने वाले ग्रुप बी का चौथा पहला राउंड मैच होली फेथ स्कूल (महाराष्ट्र) बनाम शुरू एंड शुरू क्लब बारीपदा के बीच खेला जाएगा. तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच यंग स्टार ब्लैक पैंथर (झारखंड) बनाम मयूरभंज एक्सप्रेस टेंटोपोसी के बीच होगा. मौके पर यूथ कमिटी के अध्यक्ष हाजी साजिद अहमद, कोषाधक्ष मो एखलाक, मानकी मुंडा संघ के अध्यक्ष युगल किशोर पिंगुवा, रेफरी ब्रह्मानंद बुई, दुर्गा महादेव, उत्कल मनी बैहरा आदि उपस्थित है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही