Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित, कई राज्यों की टीम ने की शिरकत

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव फुटबॉल मैदान में 75 वां स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन गुरुवार को हुआ. इसमें बतौर मुख्य अतिथि मझगांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जोसेफ कंडुलना मौजूद थे. उन्होंने फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. दर्शकों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि खेल के क्षेत्र में पश्चिम सिंहभूम और पड़ोस के जिले के खिलाड़ी कई खेल में राष्ट्रीय स्तर पर अपना प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और देश-विदेश में अपना जौहर दिखा रहे हैं. राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रकार की सुविधा मुहैया करवा रही है. खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर खेल के क्षेत्र में अपना करियर भी बना सकते हैं. [caption id="attachment_392706" align="aligncenter" width="501"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/majhgaon-football-2.jpeg"

alt="" width="501" height="334" /> किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ करते बीडीओ[/caption] इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-congressmen-did-shramdaan-and-repaired-nh-75e-on-the-second-day-as-well/">चाईबासा

: कांग्रेसियों ने श्रमदान कर दूसरे दिन भी की एनएच 75 ई की मरम्मति
टूर्नामेंट का शुभारंभ मैच मेनका 11(ओडिशा) बनाम ब्लैक टाइगर खडपोस (झारखंड) के बीच खेला गया. स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला मैच 2-2 से बराबर रहा. प्लेंटी शूटआउट में मेनका इलेवन ने जीतकर पहला मैच का विजेता रहे. मालूम हो कि इस टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी यहां पर अपना खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं. टूर्नामेंट में पहला पुरस्कार 111111, दूसरा पुरस्कार 77777 रखा गया है. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष हाजी साजिद अहमद,मझगांव मुखिया मधु धान, खडपोस पंचायत मुखिया प्रताप चातार, युगल किशोर पिंगुवा, जमीर आजाद, मुजाहिद मतिउर रहमान, अमरजीत गोप, मो मोना, सद्दाम हुसैन, मेहंदी हुसैन, मो सिकंदर, इमरान, कैसर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sail-mine-management-honored-anshika-selected-for-the-36th-national-archery-competition/">किरीबुरू

: 36वें राष्ट्रीय आर्चरी प्रतियोगिता के लिए चयनित अंशिका को सेल खदान प्रबंधन ने किया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही