Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : जैक के आठवीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए प्रखंड के 1532 बच्चे

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड के सात परीक्षा केंद्रों में 1532 छात्र-छात्राओं ने आठवीं बोर्ड का परीक्षा दी. झारखंड अधिविध परिषद द्वारा आयोजित आठवीं बोर्ड परीक्षा गुरुवार से  शुरू हुई. मझगांव प्रखंड क्षेत्र के सात परीक्षा केंद्रों में कुल 1552 बच्चे पंजीकृत किए गए थे, लेकिन परीक्षा के दौरान 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में भाषा और द्वितीय पाली में गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-arrangement-of-pew-in-block-office-bdo-co-inaugurated/">चक्रधरपुर

: प्रखंड कार्यालय में प्याऊ की हुई व्यवस्था, बीडीओ-सीओ ने किया उद्घाटन

सीसीटीवी कैमरा से की जा रही निगरानीhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/novamundi-exam-02.jpeg"

alt="" width="600" height="400" />

मझगांव प्रखंड क्षेत्र में कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिसमें बेसिक स्कूल जानूमपी में 94 उपस्थित और दो अनुपस्थित, मवि घोड़ाबंधा में 137 उपस्थित और चार अनुपस्थित, प्रोजेक्ट स्कूल घोड़ाबंधा में 140 उपस्थित और दो अनुपस्थित, मवि खैरपाल में कुल 242 उपस्थित, +2 उवि मझगांव में 422 उपस्थित और चार अनुपस्थित, उवि पोखरिया में कुल 235 उपस्थित रहे एवं उच्च विद्यालय तरतरिया में 262 उपस्थित और 8 अनुपस्थित रहे. आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मझगांव, उच्च विद्यालय तरतरिया सहित अन्य विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा से भी निगरानी की जा रही थी. मझगांव प्लस टू के केंद्रधीक्षक राजीव वर्मा ने कहा कि आठवीं बोर्ड परीक्षा कदाचार मुक्त आयोजित की जा रही है. पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न करवाया गया है. मौके पर केंद्रधीक्षक विजयलक्ष्मी बिरुवा, एम विलियम हो, सतीश प्रधान, सर्वेश्वर सोरेन, गजेंद्र पान, जय सिंह सोय, राजेश महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही