Search

 
 
 

मझगांव : ग्रॉसरी व्यापारी के मैनेजर से हथियार के बल पर 22 लाख की लूट

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव थाना क्षेत्र के आसनपाठ पंचायत अंतर्गत सादोमसाई चौक के पास रविवार दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने ओडिशा के ररुवां निवासी व्यापारी सुनील कुमार सुलतानिया के मैनेजर योगेंदर कामिला से 22 लाख रुपये व स्कॉर्पियो की लूट कर ली. मैनेजर स्कॉर्पियो चालक के साथ जैंतगढ़ मार्केट के दुकानदारों से किये गए कलेक्शन के रुपये लेकर मझगांव होते हुए ररुवां जा रहे थे. इसी बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने मोड़ पर उनकी गाड़ी रुकवाई और हथियार के बल पर रुपयों से भरा बैग व स्कॉर्पियो (जेएच 06 पी 3425) लूट कर मझगांव की तरफ फरार हो गए. तीन की संख्या में आए अपराधियों ने जाते-जाते दोनों का मोबाइल भी छीन लिया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-labor-leader-cum-jharkhand-agitator-self-bagun-boypais-death-anniversary-celebrated/">चक्रधरपुर

: मजदूर नेता सह झारखंड आंदोलनकारी स्व. बागुन बोयपाई की मनाई गई पुण्यतिथि

दुसरे थाना क्षेत्र से बरामद हुई लूटी गई स्कॉर्पियो

मैनेजर योगेंद्र कामिला व  चालक कोडाकोरो बारिक ने जैसे तैसे गुडगांव पहुंचे और वहां से सवारी गाड़ी लेकर मझगांव पहुंचे. दोनों ने मझगांव थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी. घटना की सूचना पाकर जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इकडु डुंगडुंग मझगांव पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की. मिली जानकारी के अनुसार अपराधी सफेद रंग की स्कॉर्पियो से घटना को अंजाम देने आए थे. इधर, जांच पड़ताल में लूटी गई स्कॉर्पियो घटनास्थल से लगभग 5-6 किलोमीटर दूर कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में नदी समीप पुलिया के ऊपर से बरामद हुई. मझगांव पुलिस  स्कॉर्पियो को बरामद कर थाना ले आई है. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. एसडीपीओ ने कहा कि ग्रॉसरी व्यापारी के मैनेजर की गाड़ी को रोककर अज्ञात अपराधियों द्वारा झिनतई की गई है. मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही