Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : प्रखंड क्षेत्र के 70 किसानों को 280 क्विंटल मूंग बीज का किया गया वितरण

Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव कृषि कार्यालय परिसर में शत-प्रतिशत अनुदानित दर पर मूंग के बीज वितरण किया गया. प्रखंड़ के 70 किसानों के बीच 280 क्विंटल मूंग के बीज का वितरण किया गया. बीटीएम जेम्स सलिल ने बताया कि वैसे किसान जो मूंग की खेती करना चाहते हैं सरकार उन्हें निःशुल्क बीज उपलब्ध करा रही है. उन्होंने बताया कि गरमा फसल के रूप में किसानों को अनिवार्य रूप से मूंग की खेती करनी चाहिए. इससे उन्हें कम लागत में अतिरिक्त लाभ मिलता है. इसके अलावा मूंग का पौधा खेतों में हरीत खाद के रूप में उपयोग किया जा सकता है. इससे खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहती है. इसमें ज्यादा सिंचाई की भी जरूरत नहीं पड़ती है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-agitators-should-get-equal-pension-by-ending-the-compulsion-of-jail-raju-mahato/">धनबाद

: जेल की बाध्यता खत्म कर झारखंड आंदोलनकारियों को समान पेंशन मिले- राजू महतो

मौके पर जिप सदस्य सहित ये लोग हुए शामिल

इसके अलावा किसान गरमा फसल के रूप में ढैंचा की भी खेती कर सकते हैं. इन दोनों की खेती करने से खेतों को अतिरिक्त खाद देने की कम जरूरत पड़ती है. मौके पर जिप सदस्य लकेंश्वर तामसोय, प्रखंड़ प्रमुख सरस्वती चातार, कृषि पदाधिकारी सिरीप बास्के, घोड़ाबंधा मुखिया विवेकानंद पुरती व एटीएम आदि किसान मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही