Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : झिंकपानी जिला परिषद सदस्य की रिहाई के लिए निकाला गया पैदल मार्च

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (Md. Wasi) : अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के अध्यक्ष सह झिंकपानी के जिला परिषद सदस्य की रिहाई की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीण युवाओं ने पैदल मार्च निकाला. इस मार्च का नेतृत्व मंझारी जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल कर रहे थे. मझगांव प्रखंड मुख्यालय से निकाला यह मार्च मझगांव चौक होते हुए हॉस्पिटल परिसर पहुंच कर समाप्त हुआ. जिप सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने कहां कि आज पूरे विश्व में आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है लेकिन जिला के आदिवासियों के साथ नाइंसाफी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-world-tribal-day-celebrated-in-jaher-gad-mla-planted-saplings/">चाकुलिया

: जाहेर गाड़ में विश्व आदिवासी दिवस मना, विधायक ने किया पौधरोपण
महासभा के अध्यक्ष सह झिंकपानी जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा को एक साजिश के तहत षड्यंत्र रच कर जेल भिजवा दिया गया है. जबकि वे पूरी तरह निर्दोष है, क्योंकि जॉन मिरन मुंडा जिले के उभरता आदिवासी चेहरा हैं और यह आदिवासियों के हक के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. उन्हें इसी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. वह हमेशा आदिवासियों की आवाज बन संघर्ष करते आए है. मौके पर चुईया गोप, अभिषेक मुंडरी, रंजीत बिरवा, शंकर बिरुवा, मुक्ता टूडू आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही