Search

 
 
 

मझगांव : समर अभियान की तैयारियों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई बैठक

 
Majhgaon : मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर नौशाद हुसैन की अध्यक्षता में 15 से 31 जुलाई तक चलाए जाने वाले समर अभियान को लेकर एक बैठक हुई. 15 दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनका उचित इलाज किया जाएगा. बैठक में बाल विकास परियोजना की सुपरवाईजर सरस्वती मांझी, प्रखण्ड भर की साहिया, जेएनएम, एएनएम व सीएचओ शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदुपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nine-highways-carrying-illegal-sand-and-stone-chips-seized-in-potka-fined-five-lakhs/">जमशेदुपुर

: पोटका में अवैध बालू एवं स्टोन चिप्स ले जा रहे नौ हाईवा जब्त, पांच लाख जुर्माना लगाया
इस संबंध में प्रभारी डॉक्टर ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत में कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हे इलाज के लिए एमटीसी केंद्र में भर्ती कराया जाएगा. आंगनबाड़ी सेविका यह सुनिश्चित करेंगे कि पोषण ट्रैकर में पहले से चिन्हित अति गंभीर कुपोषित बच्चे की सूचना समर ऐप में संकलित कर ली जाए.
इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-after-getting-the-approval-of-old-pension-the-teachers-took-out-a-gratitude-journey/">मझगांव

: पुरानी पेंशन को स्वीकृति मिलने पर शिक्षकों ने निकाली आभार यात्रा

गांव स्तर पर प्रत्येक दिन कैंप लगाकर होगी जांच

उन्होंने कहा है कि कुपोषण व एनिमिया के सभी मामले की सूची आंगनबाड़ी केंद्र पर होने वाली जांच पर उपलब्ध है, जिसे कुपोषण एवं एनीमिया के जांच के दौरान भरा जाएगा. आंगनबाड़ी सेविका यह सुनिश्चित करेंगे कि पोषण ट्रैकर में पूर्व से चिन्हित अति गंभीर कुपोषित बच्चे की सूचना में संकलित कर ली जाए और आंगनबाड़ी, साहिया गांव स्तर पर प्रत्येक दिन कैंप लगाकर एएनएम की उपस्थिति में सभी संदिग्ध मामलों में कुपोषण (वजन, लंबाई, ऊंचाई, चिकित्सकीय जांच, भूख की जांच) एवं एनीमिया की जांच हो. इस दौरान बताया गया कि आगामी 22 जुलाई को झींकपानी में बंध्याकरण कैंप का आयोजन होने जा रहा है उसमें एएनएम अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को जागरुक करके कैंप ले जाए और बंध्याकरण करवाएं. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-people-of-narayanpur-panchayat-got-the-benefits-of-sona-sobran-dhoti-sari-scheme/">सरायकेला

: नारायणपुर पंचायत के लोगों को मिला सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना का लाभ

बैठक में यह रहे उपस्थित

मौके पर सुपरवाईजर सरस्वती मांझी, राकेश कुमार, पदमनी सिंकु, एएनएम सुशिला लागुरी, अलजीना, शांती सुमन सोरेंग, ममता कुमारी, विंदवासनी कुमारी, रेखा कुमारी, सोनामुनी सोरेन, सुमति सिंह कुन्टीया, सुष्मा टोपनो, रंजीता, सीता खलको आदि सहिया व एएनएम उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही