Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेसियों की नुक्कड़ सभा आयोजित

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (Md Wasi) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित मंहगाई पर हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत मंझगांव विधानसभा अंतर्गत कुमारडुंगी बाजार में नुक्कड़ सभा आयोजित किया गया. सभा में वक्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर आलोचना की. वक्ताओं ने कहा भाजपा के केंद्र सरकार द्वारा सभी वस्तुओं पर जीएसटी लगाने से दैनिक उपयोग में आने वाले खाद पदार्थों में बेतहाशा महंगाई से आम जनता त्रस्त है. आसमान छूती महंगाई ने प्रत्येक परिवार के रसोई घर का बजट बिगाड़ कर रख दिया और निजीकरण से बेरोजगारी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-adviser-of-kolhan-government-estate-phoolchand-samad-passed-away-people-gathered-at-the-funeral/">तांतनगर

: कोल्हान गवर्नमेंट इस्टेट के सलाहकार फूलचंद सामड का निधन, अंतिम संस्कार में जुटे लोग

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

युवाओं के पास रोजगार का कोई साधन नहीं है. कार्यक्रम में प्रभारी पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चंपिया, कार्यकारी अध्यक्ष रंजन बोयपाई, ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मायाधर बेहरा, ग्रामीण विकास विभाग चेयरमैन रितेश तामसोय, मंझारी प्रखंड अध्यक्ष सनातन बिरुवा, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर हेम्ब्रोम, हाटगम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश लागुरी, वरिष्ठ कांग्रेसी कैरा बिरुवा, जसवीर बिरुवा आदि उपस्थित थे. नुक्कड़ सभा का संचालन सुखलाल हेम्ब्रोम ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही