Search

 
 
 

मझगांव : घर में सोई छात्रा को सांप ने डंसा, झाड़ फूंक में गई जान

 
Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बालिबंध की छात्रा का सर्प दंश से मौत हो गई है. बालिबंध गांव निवासी परशुराम तिरिया की 8 वर्षीय बेटी सूर्यमणि तिरिया सोमवार रात को खाना खाकर घर में सोई थी. मंगलवार अहले सुबह लगभग चार बजे उनके कराहने की आवाज से परिवार वालों ने पूछा तो बताई कि मुझे सांप ने काट लिया है. परिवार वालों ने स्कूली छात्रा का पूजा पाठ और झाड़ फूंक करवाते रहे. सुबह के आठ बजे तक जब तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो निजी वाहन से मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mp-informed-the-electrical-superintending-engineer-about-the-problems/">चाईबासा

: सांसद ने विद्युत अधीक्षण अभियंता को समस्याओं से कराया अवगत

जांच के बाद चिकित्सक ने छात्रा को मृत घोषित किया

डॉक्टर सनातन चातार ने जांच करने के उपरांत छात्रा को मृत घोषित कर दिया. अगर परिजन समय रहते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांव लेकर आते तो शायद छात्रा की जान बच जाती. परिजनों ने बताया कि छात्रा मध्य विद्यालय बालिबंध में तीसरी कक्षा की छात्रा थी. बीते तीन माह से अब तक प्रखंड क्षेत्र में सांप काटने 6 मरीज आ चुके हैं जो स्वास्थ होकर घर जा चुके हैं. स्कूली छात्र की मौत से गांव में और विद्यालय में माहौल गमगीन है. केंद्र सरकार और राज्य सरकार अनेक प्रकार की जागरूकता अभियान चला रही है. ताकि जागरूकता के अभाव में किसी की जान ना जाए. लेकिन क्षेत्र के लोग अंधविश्वास में आकर अपनों की जान गंवा रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही