Search

 
 
 

मझगांव : बिजली पोल पर चढ़ा युवक करंट के चपेट में आकर झुलसा, हालत गंभीर

 
Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड अंतर्गत आसनपाठ पंचायत के ग्राम जुड़ीपदा में बुधवार शाम लगभग 5 बजे बिजली लाइन बनाने पोल पर चढ़ा युवक करंट के चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसा गया. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. जुड़ीपदा निवासी योगेंद्र बिरुवा 28 वर्षीय (पिता सिद्धूव बिरुवा) घर के समीप बिजली पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था उसी दौरान लाइन चालू हो गई. बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया और बिजली की पोल से गिर पड़ा. युवक का हाथ, पेर, कमर आदि जगहों पर जल गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-power-crisis-in-jharia-since-10-days-blackout-like-situation-in-large-parts/">धनबाद

: झरिया में 10 दिनों से बिजली संकट, बड़े हिस्से में ब्लैकआउट जैसी स्थिति

युवक की हालत गंभीर बनी हुई है

गांव में वाहन की सुविधा नहीं होने के कारण देर से लगभग 7 बजे मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर लाया गया. डॉक्टर सनातन चातार ने गंभीर रूप से जले युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. युवक की हालात काफी गंभीर बनी हुई है. बिजली पोल से गिरने के बाद युवक काफी देर तक बेहोशी की हालत में था. गनीमत रही की जलने के बाद इतने ऊपर से नीचे गिरकर बच गया. उनके साथ एक और युवक नीचे खड़ा था उसी ने घर जाकर घटना की जानकारी दी थी. घटना की जानकारी के बाद मझगांव पुलिस भी अस्पताल पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही