Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : भोंडा गांव के मोड़ पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत

Advertisement
Advertisement
Majhgaon (md wasi) : कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के ग्राम भोंडा गुराबुरु के समीप मोड़ पर बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. शनिवार को कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के भोंडा गांव समीप मोड़ पर भोंडा पंचायत अंतर्गत ग्राम आमडा निवासी युवक सुरेंद्र नायक 17 वर्षीय पिता मुरगु नायक अपने दोस्त लालको गोप के साथ बाइक (जेएच 06 क्यू 3114) से अपने गांव से पीडीएस राशन लाने भोंडा गांव जा रहा था. सुरेंद्र नायक ही बाइक चला रहा था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Majhgaon-Baike-1.jpg"

alt="" width="960" height="1280" /> इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-the-plight-of-a-defecation-free-village/">लातेहार

: शौच मुक्त गांव की दुर्दशा, 100 शौचालयों में 80 शौचालय इस्तेमाल के लायक नहीं
तेज गति में होने के कारण मोड़ पर संभल नहीं पाया और सड़क किनारे पुलिया से टकरा गया. पुलिया से टकराने के दौरान ही सुरेंद्र के सिर में जोरदार चोट लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. बाइक पर पीछे बैठे मृतक के दोस्त लालको गोप खेत के समीप जा गिरा. उसे मामूली चोट लगी है. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना कुमारडुंगी थाना प्रभारी को दी. कुमारडुंगी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही