Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मझगांव : पुलिस के कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोपी गिरफ्तार

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपी मो समीम को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर सोमवार की शाम उसे गिरफ्तार किया. मझगांव थाना प्रभारी ललित रंजन भगत ने बताया कि 29 मार्च को मझगांव पुलिस तांतनगर थाना क्षेत्र के एक मामले में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने मझगांव के दिलदार चौक गई हुई थी. पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना ला ही रही थी कि उसी दौरान मो समीम व उसके परिवार के अन्य लोगों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की कर आरोपी को भगा दिया था. इसके बाद पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया था. इसमें मो समीम व अन्य कई लोगों को आरोपी बनाया गया था. इस मामले में समीम फरार चल रहा था. गुप्त सूचना पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपी को मंगलवार सुबह न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/bahragora-arshak-alam-became-college-topper-by-scoring-76-percent-marks-in-inter-commerce/">बहरागोड़ा:

इंटर कॉमर्स में 76 फीसदी अंक लाकर अरशक आलम बना महाविद्यालय टॉपर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही