Search

मझगांव : आदिवासी हो समाज युवा महासभा की बैठक आयोजित

Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड के सरगरिया हाट परिसर में रविवार को  आदिवासी हो समाज युवा महासभा की बैठक गोविंद बिरुवा की अध्यक्षता में हुई. 21 अगस्त को हो भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धरना प्रदर्शन होना है. इसकी रूप रेखा और तैयारी पर चर्चा की गई. केंद्रीय कमिटी सोमा जेराई, प्रदेश अध्यक्ष-गोविन्द बिरुवा ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया की मझगांव प्रखंड अंतर्गत सभी गांव में मानकी, मुंडा, देऊरी, मुखिया, वार्ड सदस्य एवं समाजसेवी से संपर्क कर गांव-गांव में बैठक कर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करे. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आदिवासी समाज और उनकी हक की लड़ाई है. इसके लिए समाज के अंतिम व्यक्ति को आगे आकर अपने हक के लिए लड़ाई लड़ना होगा. इसे भी पढ़ें :24">https://lagatar.in/earthquake-tremors-occurred-6-times-in-jk-and-ladakh-in-24-hours/">24

घंटे में J&K और लद्दाख में 6 बार आये भूकंप के झटके, छह दिनों में डोडा में 10 बार हिली धरती 

बैठक में ये थे उपस्थित 

चतरीसाई मुन्डा, रघुनाथ पिंगुवा, प्रखंड अध्यक्ष  अनिल चात्तर , केंद्रीय समिति सचिव  सोमा जेराई, प्रदेश अध्यक्ष  गोविंद बिरुवा, संयुक्त सचिव सिकंदर हेमब्रम, उपाध्यक्ष  नंदलाल तिरिया, सचिव  दिनेश हेमब्रम, सदस्य ब्रजमोहन दिगी,  घनश्याम पुरती, बुधराम सिरका, दिलीप चात्तर, रमेश हेमब्रम,आदि उपस्थिति थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-disappointment-among-consumers-in-paying-electricity-bill-order-to-run-special-red-day/">आदित्यपुर

: बिजली बिल भरने में उपभोक्ताओं में उदासी, विशेष रेड डे चलाने का आदेश
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//