Search

 
 
 

मझगांव : पुरानी पेंशन को स्वीकृति मिलने पर शिक्षकों ने निकाली आभार यात्रा

 
Majhgaon : राज्य में पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने संबंधी प्रस्ताव को कैबिनेट से शत प्रतिशत स्वीकृति मिलने की खुशी में शिक्षकों ने आभार यात्रा निकाली. मझगांव प्रखण्ड ईकाई के शिक्षकों ने मझगांव प्रखंड़ के एनपीजीईएल कार्यालय समीप से मझगांव मुख्य चौक तक यात्रा निकाली गई. जिला संयोजक सपन साहु के अगुवाई में निकाली गई इस आभार यात्रा में शामिल लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-draupadi-murmu-set-to-become-president-shivshankar-oraon/">चाईबासा

: द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय : शिवशंकर उरांव
इस संबंध में संयोजक सपन साहु ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमत सोरेन ने पुरे राज्य के कर्मचारियों का ख्याल रखते हुए पुरानी पेंशन योजना को कैबिनेट में लाकर पास किया है. इसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है. हेमंत सरकार ने कर्मचारियों एवं आने वाली पिढ़ी के दिल में जगह बना ली है. मौके पर प्रमिला कुमारी, मुजाहिद हुसैन, सिसिलिया सुरीन, रामपति उरांव, सुर्यकान्त दास, रामपति भगत, विश्वनाथ महतो, सुखदेव भगत, सुखलाल उरांव, अजय प्रधान, अंजु तिर्की, पुष्पा मंजरी मिंज, नवकिशोर मांझी, योगेंद्र महतो, बब्लु उरांव, विफई उरांव, आनन्द हेम्बम, ऐफ्रोम खलको आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही