Search

 
 
 

मझगांव : मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

 
Majhgaon : मझगांव व खड़पोस में बकरीद के अवसर पर उस्साने गनी जामा मस्जिद मझगांव में सुबह 7:30 बजे इमाम मौलाना सैय्यद हबीबुर्रहमान कासमी व खड़पोस जामा मस्जिद में सुबह 7:15 बजे इमाम मौलाना खलिलुर्रहमान नौमानी ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ाई. बकरीद के त्योहार का मुस्लिम धर्म में बहुत महत्व है. इस त्योहार को ईद-उल-अजहा या कुर्बानी का त्योहार भी कहा जाता है. रमजान के पवित्र महीने के ठीक 70 दिन बाद बकरीद मनाई जाती है. वैसे तो बकरीद की तारीख चांद दिखने से तय होती है. पूरे क्षेत्र में आज बकरीद मनाई जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Majhgaon-Namaj-1.jpg"

alt="" width="1599" height="722" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-demand-to-ban-operation-of-heavy-vehicles-in-kalaiya-panchayat-of-jagannathpur/">किरीबुरू

: जगन्नाथपुर के कलईया पंचायत में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग
ईद उल अजहा या बकरीद इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है, जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे जोश के साथ मनाते हैं. बकरीद इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने में मनाया जाता है. ये रमजान का महीना खत्म होने के 70 दिन के बाद मनाया जाता है. इस दिन नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी दी जाती है. बकरीद के त्योहार को बकरीद, ईद, ईद-उल-अजहा कहा जाता है. वहीं पूरी दुनिया के साथ झारखंड और क्षेत्र में अमन चैन तथा भाईचारगी बने रहने की दुआ की गयी. नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिल कर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी. बकरीद को लेकर मस्जिदों के बाहर और मुस्लिम बहुल क्षेत्र में सब इंपेक्टर प्रशांत गौरव के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही