Search

 
 
 

मझगांव : विभिन्न समस्याओं को लेकर आजसू ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन

 
Majhgaon (Md Wasi) : जनसमस्या और आम लोगों के अधिकार की आवाज को बुलंद करने के लिए प्रखंड आजसू पार्टी ने गुरुवार को कुमारडुंगी प्रखंड कार्यालय के समक्ष हल्लाबोल प्रदर्शन किया. इसकी अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी नंदलाल बिरुवा ने की. प्रदर्शन के बाद बीडीओ को आठ सूत्री मांग सौंपा गया. इसमें प्रखंड के सभी प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली कराने, कुमारदुंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच डॉक्टर नियुक्त करने, स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस उपलब्ध कराने, मनरेगा जैसी योजनाओं को विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव में सुचारू रूप से चलाने, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कुमारडुंगी शाखा के पदाधिकारियों की मनमानी पर रोक लगाने, तांतनगर प्रखंड के रैयतों मुआवजा राशि देने समेत कई मांगे शामिल थी. मौके पर जिला महासचिव चंद्रमोहन सिंकु, महेंद्र लागुरी, मनोज कुमार बिरुवा, लक्ष्मण बिरुवा, दीनू, श्याम, अमित, सत्यवान, गोविंदा, सिंगा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congressmen-burnt-the-effigy-of-the-central-government-against-brutality-against-women-in-manipur/">जमशेदपुर

:मणिपुर में महिलाओं से बर्बरता के खिलाफ कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही