Search

 
 
 

मझगांव : ग्रामसभा की बैठक कर रिक्त मुंडा-मानकी पद पर की जाएगी नियुक्ति

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड स्थित मानकी मुंडा संघ भवन में बुधवार को संघ की आपात बैठक आयोजित हुई. इसमें उपस्थित मानकी-मुंडाओं ने बैठक में सामूहिक रूप से चर्चा कर कई बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किए. इस दौरान अंचल अंतर्गत किसी भी गांव के ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन पर अविलंब विचार करने, जिस गांव में मुंडा का पद रिक्त है वहां यथाशीघ्र ग्राम सभा आयोजित कर मुंडा पद पर बहाली करने, मानकी मुंडा वार्षिक अधिवेशन 15 मार्च को केंद्रीय कमेटी द्वारा आयोजित कर उसमें भागीदारी सुनिश्चित करने, वार्षिक अधिवेशन में सदस्यों का आर्थिक सहयोग करने, अंचल क्षेत्र के मानकी-मुंडाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित करने, समाज विरोधी गतिविधियों पर पाबंदी लगाने और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गांव स्तर पर छात्र-छात्राओं का निगरानी समेत आदि बिन्दुओं पर चर्चा की है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-deputy-commissioner-inspected-the-newly-constructed-building-of-subdivision-hospital/">चक्रधरपुर

: उपायुक्त ने अनुमंडल अस्पताल के नव निर्मित भवन का लिया जायजा

उपायुक्त ने जारी किया है निर्देश

मौके पर मानकी राज निकेश पिंगुवा, मानकी जगन्नाथ पाठ पिंगुवा, मुंडा मोरन सिंह बिरुवा, गंगाराम तिरिया, मोरन सिंह जेराई, जर्मन हेंब्रम, नांदी पिंगुवा, जगमोहन तिरिया, सोमवारी चातार, अनिल पाठ पिंगुवा, लक्ष्मण हेंब्रम सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी मानकी मुंडा उपस्थित थे. बता दें कि जिला उपायुक्त ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि अंचल क्षेत्र अंतर्गत मानकी-मुंडा व डाकुवा के पारंपारिक रिक्त स्थानों को प्रत्येक गांव में ग्राम सभा आयोजित कर भरा जाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही