Search

 
 
 

मझगांव : तीन साल बाद भी नहीं बना एप्रोच रोड, ग्रामीणों में रोष

 
Majhgaon(Md Wasi) : मझगांव प्रखंड के बलियापोसी पंचायत अंतर्गत नुवागांव में पिछले दो वर्ष पूर्व याश तूफान के कारण क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई थी. बारिश के कारण आंगनबाड़ी के पास स्थित पुलिया का लगभग 15 से 20 फीट का एप्रोच रोड पानी में बह गया था. तब से लेकर अब तक इस सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई. क्षेत्र के ग्रामीण कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर विधायक, सांसद एवं विभाग तक को आवेदन देकर हार मान गए. यह पुलिया मुख्य सड़क तक जाने का एक मात्र रास्ता है, जो चार गांव को इस गांव से जोड़ता है. वहीं, प्रखंड मुख्यालय तक आने जाने के लिए भी लोग इसी सड़क का इस्तेमाल करते है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-united-unions-meet-former-cm-madhu-regarding-mdo/">नोवामुंडी

: एमडीओ को लेकर संयुक्त यूनियनों ने पूर्व सीएम मधु कोड़ा से की मुलाकात

पुलिया भी ध्वस्त होने के कगार पर पहुंची

इस सड़क से रोजाना हजारों ग्रामीण छोटे-बड़े वाहनों से आगमन करते थे, लेकिन एप्रोच धसने के कारण उक्त सड़क से ग्रामीणों का आगमन बाधित हो गया. सबसे ज्यादा परेशानी विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है. उक्त गांव के ग्रामीणों को बगल के गांव जाने के लिए अतिरिक्त 6 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है. तीन साल बीतने के बाद भी एप्रोच रोड का निर्माण नहीं करवाया गया, जिस कारण साल दर साल भारी बारिश के कारण पुलिया भी ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच गई है. इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही