Search

 
 
 

मझगांव : प्रखंड के 94 विद्यालयों में एस्पायर संस्था वॉलंटियर्स कराएगी उपलब्ध

 
Majhgaon (Md Wasi) : मझगांव प्रखंड के 94 विद्यालयों में स्वयंसेवी संस्था एस्पायर के द्वारा वॉलंटियर्स उपलब्ध कराए जाएंगे. यह वॉलिंटियर्स  नई शिक्षा नीति एफएलएन के तहत शिक्षकों को पढ़ाने और बच्चों को विद्यालय तक लाने में सहयोग करेंगे. इसके लिए प्रखंड क्षेत्र के 94 विद्यालयों के वॉलंटियर्स का लिखित एवं मौखिक परीक्षा शुक्रवार को हुई. बता दें कि पहले फेज में मझगांव प्रखंड के 12 पंचायतों से 24 वॉलिंटियर्स का कार्य विद्यालयों में बीते अगस्त माह से ही आरंभ की गई है. और दूसरे फेज में सितंबर माह से प्रखंड के 45 विद्यालयों में आरंभ की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-assistant-professor-of-jagannathpur-degree-college-accuses-former-principal-of-ghatshila-college-of-harassment/">चाईबासा

: जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज के सहायक प्रोफेसर ने घाटशिला कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
संबंधित विद्यालय के वॉलंटियर्स 3 से 5 कक्षा के छात्र-छात्राओं का टीएलएम, बाल गीत व गणित माला के माध्यम से पढ़ाने में सहयोग करेंगे. इसका उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चों का उपस्थिति करने और उन्हें नई शिक्षा नीति के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना है. वहीं, बच्चों को बाल मजदूरी, बाल-विवाह, बाल-तस्करी और समाज विरोधी गतिविधियों से बचाने का भी लक्ष्य निर्धारित है. इस मौके पर मझगांव प्रखंड समन्वयक हिमांशु प्रधान, एलईपी समन्वयक सपना पात्रो, सीएफ अब्दुल अकिन, भानुप्रिया, जमादार हेंब्रम, अजय, भावेश, जोहार, केदार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही