Search

 
 
 

मझगांव : एस्पायर संस्था ने मध्य विद्यालय मझगांव में बाल मेला का किया आयोजन

 
Majhgaon (Md. Wasi) : मझगांव प्रखंड के मध्य विद्यालय में एस्पायर संस्था द्वारा बाल मेला का आयोजन शुक्रवार को किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मझगांव पंचायत मुखिया रिलन आभा मधु धान के द्वारा फीता काटकर किया गया. बच्चों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए पंचायत मुखिया ने कहा कि बच्चों का उत्साहवर्द्धन करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजित होना आवश्यक है. बाल मेला से बच्चों की प्रतिभा निखरती है. ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को वैसा मंच नहीं मिलता है जहां बच्चे अपनी प्रतिभा दिखा सकें, लेकिन आज एस्पायर संस्था द्वारा बच्चों को बेहतर प्लेटफार्म दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-contract-workers-scorched-by-sparks-of-fire-at-tata-steels-crm-plant/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील के सीआरएम प्लांट में आग की चिंगारी से दो ठेका कर्मी झुलसे

बाल मेला में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं आयोजित

बाल मेला में बच्चे गणित, रेस, जीके, रंगोली, चित्रकला, मिट्टी का खिलौना बनाना, पेपर से कई प्रकार के खिलौने बनाना, म्यूजिक चेयर, डांस, गाना, चम्मच रेस, बैलून फोड़, नाटक, स्पीच आदि कई प्रकार के कार्यक्रम में भाग लिए. बच्चे काफी उत्साहित भी दिखे. मौके पर मझगांव प्लस टू के अध्यक्ष मो आदिल, मवि मझगांव अध्यक्ष आदिल अंसारी, प्रधान शिक्षिका चांदमनी पूर्ति, शिक्षक राजेश महतो, एम चिस्ती, अजय कंसारी, अफाक असरार, भानुप्रिया, जोहार लाल पान, अस्मिता हेंब्रम, शीलावती चातार, जयंती कुमारी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही